हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग द्वारा संचालित सन्त कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2020-21 के तहत बुनकरों को अपनी प्रतिभा के आधार पर पुरस्कार का मौका दिया गया है।
हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग द्वारा संचालित सन्त कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2020-21 के तहत बुनकरों को अपनी प्रतिभा के आधार पर पुरस्कार का मौका दिया गया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज में निवास करने वाले बुनकरों से उनके उत्पादन के उत्कृष्ट नमूने के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग अलीगढ़ व आगरा मण्डल ने यह बताया कि बुनकर बन्धु अपने उत्पादों के उत्कृष्ट नमूने के समस्त विवरण- वार्प, वेस्ट, सूत व रंग, डिजाइन सम्बन्धी तकनीकी विवरण अपने प्रार्थना पत्र के साथ अपने जनपद में नियुक्त वस्त्र व पावरलूम निरीक्षक के माध्यम से या कार्यालय सहायक आयुक्त हथकरघा अलीगढ़ परिक्षेत्रीय कार्यालय में 15 अगस्त से पूर्व जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र का प्रारूप किसी भी कार्यदिवस में परिक्षेत्रीय कार्यालय या सम्बन्धित जनपद में नियुक्त वस्त्र व पवरलूम निरीक्षक से प्राप्त किया जा सकता है।

COMMENTS